Breaking

CG Breaking : इस नगर पंचायत में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी ने थामा भाजपा का दामन

Chhattisgarh 07 April 2026 (45)

post

CG Breaking : कोंडागांव/केशकाल: केशकाल नगर पंचायत की राजनीति में आज उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लंबे समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए शोरी ने भाजपा की रीति-नीति पर भरोसा जताया है।

Advertisement


विधायक और जिलाध्यक्ष ने कराया प्रवेश

भाजपा कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम ने बिहारीलाल शोरी और उनके साथ आए 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर विधिवत पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि शोरी के आने से क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।


कांग्रेस के समीकरण बिगड़े

गौरतलब है कि बिहारीलाल शोरी ने कांग्रेस के बागी पार्षदों के सहयोग से अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल की थी। अब उनके सीधे भाजपा में शामिल होने से नगर पंचायत के भीतर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। इस फेरबदल के बाद से केशकाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसे कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।


You might also like!