Breaking

CG BREAKING : नक्सलवाद को बड़ा झटका, खूंखार माओवादी मल्लेश ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

Chhattisgarh RRT News Desk 25 February 2026

post

कांकेर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय और खूंखार नक्सली नेता मल्लेश ने पुलिस और बीएसएफ (BSF) के सामने घुटने टेक दिए हैं। मल्लेश ने भारी सुरक्षा और ग्रामीणों की मौजूदगी में छोटेबेठिया थाने पहुंचकर अपना हथियार डाल दिया।

Advertisement


हैरान कर देने वाली बात यह रही कि माओवादी मल्लेश अकेले नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। उसने समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए अपनी एके-47 राइफल पुलिस के सुपुर्द कर दी।


कौन है मल्लेश?

 मल्लेश नक्सली संगठन में DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जैसे ऊंचे पद पर तैनात था।इलाके में उसकी तूती बोलती थी और वह कई बड़ी नक्सली  वारदातों में शामिल रहा है। उच्च रैंक होने के कारण मल्लेश पर शासन द्वारा लाखों रुपये का इनाम घोषित था।


सुरक्षाबलों की बड़ी जीत

कांकेर पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने इसे क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी विचारधारा के प्रति नक्सलियों का मोहभंग हो रहा है और वे सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।


You might also like!