Breaking

CG BREAKING : खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा; रोपवे गिरने से 13 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Chhattisgarh 22 March 2026 (96)

post

CG BREAKING : महासमुंद। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी रोपवे में तकनीकी खराबी आने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में13 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 7 सदस्य सहित कुल 13 लोग रोपवे के माध्यम से माता के दर्शन के लिए पहाड़ की ओर जा रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। घटना सुबह लगभग 10 से 11 बजे की बताई जा रही है। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद, राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

You might also like!