Breaking

CG BREAKING : शराब घोटाला मामला: 168 दिन बाद चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, जेल से रिहाई का रास्ता साफ

Chhattisgarh RRT News Desk 02 January 2026

post

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी और ईओडब्ल्यू से जुड़े मामलों में जमानत मिल गई है। अदालत के इस आदेश के बाद करीब 168 दिनों से जेल में बंद चैतन्य बघेल की रिहाई संभव हो सकेगी।

Advertisement


ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई थी। मामला छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच कई एजेंसियां कर रही हैं।


जांच एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। इसमें आईपीसी की धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हैं। एजेंसियों का दावा है कि शराब घोटाले के कारण राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।


प्रारंभिक जांच में करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप लगाया गया है, जिसे घोटाले से जुड़े लोगों तक पहुंचाने की बात कही जा रही है। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है और जांच आगे भी जारी रहेगी।

You might also like!