Breaking

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में देर रात तबाही, भूकंप के तेज झटकों से दहला बस्तर

Chhattisgarh RRT News Desk 05 April 2026

post

CG BREAKING : जगदलपुर। बस्तर संभाग में बीती रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जगदलपुर सहित कई इलाकों में जमीन हिलने का अहसास हुआ, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रात 11:31 बजे आया, जिसका केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जबकि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई।


भूकंप के झटके कुछ ही क्षणों तक महसूस हुए, लेकिन अचानक जमीन हिलने से लोगों में डर का माहौल बन गया। कई स्थानों पर लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। झटके थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ दृश्य सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं, जिनमें झटकों के दौरान हलचल देखी जा सकती है।

You might also like!