Breaking

CG BREAKING : महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: कार के गुप्त चैंबरों से 21 लाख का गांजा बरामद

Chhattisgarh RRT News Desk 22 April 2026

post

CG BREAKING : महासमुंद : उड़ीसा से नशे की खेप लेकर महाराष्ट्र जा रहे अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने पानी फेर दिया है। एक संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 21.56 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement


पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार (MH सीरीज) में भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से महासमुंद के रास्ते नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोका।


शुरुआती तलाशी में कार सामान्य दिखी, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो तस्करों की चालाकी सामने आई। आरोपियों ने गांजा छिपाने के लिए कार में विशेष जगहें बनाई थीं। कार की डिक्की के अंदर गुप्त स्थान। पिछली सीट के पीछे बने चैंबर। बैक लाइट के चैंबर के भीतर पैकेट छिपाए गए थे।


जब्ती और गिरफ्तारी

पुलिस ने कार से कुल 43.120 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया है।


NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

महासमुंद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You might also like!