Breaking

CG BREAKING : इंद्रावती नदी किनारे गूंजी गोलियां: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

Chhattisgarh RRT News Desk 26 February 2026

post

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर आ रही है। जांगला थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी किनारे हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Advertisement


पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। जैसे ही टीम अभियान क्षेत्र में पहुँची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।


बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई, तो वहां से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए। इसके अलावा घटनास्थल से नक्सलियों के आधुनिक हथियार 01 SLR राइफल, 01 इंसास (INSAS) राइफल, 12 बोर की राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य माओवादी दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिले है।

You might also like!