Breaking

CG ब्रेकिंग: पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ईडी ने जारी किया प्रेस नोट

Chhattisgarh 13 November 2025

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें पूरे मामले का ब्योरा दिया गया है।

Advertisement

ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और संदिग्ध निवेशों का खुलासा हुआ है। इन संपत्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अटैच किया गया है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि ईडी की जांच टीम ने कई जिलों में फैली संपत्तियों, लग्जरी वाहनों और बैंक खातों को सीज किया है। ईडी ने इस मामले से जुड़े कुछ अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की है और आगे की जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह संपत्ति रियल एस्टेट और कारोबारी लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी का कहना है कि जांच के अगले चरण में और भी संपत्तियां कुर्क की जा सकती हैं।

You might also like!