CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने एक खूंखार महिला नक्सली को मार गिराया है, जिसकी पहचान एसीएम रैंक की कमांडर रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रूपी एक मोस्ट वांटेड नक्सली थी, जिस पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल माचपल्ली जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए महिला नक्सली रूपी को ढेर कर दिया।
मृत नक्सली रूपी लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी और साल 2004 से सक्रिय थी। वह बस्तर क्षेत्र के माड़ डिवीजन में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर बताई जा रही है। इसके अलावा वह डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी भी थी।
मुठभेड़ के बाद मौके से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।



.webp)




