Breaking

CG BREAKING : जिला न्यायालय को मिली उड़ाने की धमकी, छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर

Chhattisgarh 27 March 2026 (46)

post

CG BREAKING : बिलासपुर: न्यायधानी के जिला न्यायालय को एक बार फिर दहलाने की कोशिश की गई है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा प्रशासन को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल ने पूरे पुलिस महकमे और न्यायिक जगत में हड़कंप मचा दिया है। ईमेल में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Advertisement


न्यायालय में अफरा-तफरी

धमकी भरा इनपुट मिलते ही बिलासपुर पुलिस ने बिना देरी किए पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मोर्चा संभाला।


न्यायालय के सभी कमरों और गलियारों की सघन तलाशी ली गई। परिसर के पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट के मुख्य द्वारों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।


बार-बार मिल रही धमकियों से बढ़ी चिंता

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


कामकाज हुआ प्रभावित

इस हंगामे के कारण न्यायालय की कार्यवाही में भी बाधा आई। वकील, पक्षकार और कर्मचारी दहशत के साये में परिसर से बाहर निकल आए। फिलहाल गहन जांच जारी है और पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है।

You might also like!