Breaking

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में छठी की खुशियां मातम में बदली; पिकअप पलटने से 2 की मौत, 18 घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 23 March 2026

post

बालोद। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के बालोद के मंगचुवा थाना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां भंवरमरा के पास एक छठी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।

Advertisement


बताया जाता है कि, पिकअप में सवार सभी लोग एक छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

You might also like!