Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG BREAKING : भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह वारदात पोड़ी–उपरोड़ा इलाके में हुई। तीन अज्ञात लोगों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव पहुंचे थे। वे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे और अपने कर्मचारियों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक काली गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर पाए। हमलावर तुरंत फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद हो सकता है। इस घटना ने पूरे कोरबा क्षेत्र को दहलाकर रख दिया है। स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता इस वारदात से गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।







