Breaking

CG BREAKING : 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK-47 और रॉकेट लॉन्चर भी सौंपे

Chhattisgarh RRT News Desk 07 February 2026

post

CG BREAKING : सुकमा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने अपने साथ AK-47 और SLR जैसे घातक ऑटोमेटिक हथियार भी सौंपे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कई कैडर स्तर के नेता और खूंखार माओवादी शामिल है।

Advertisement


नक्सलियों ने बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनन्द सिंह राजपुरोहित के समक्ष अपने हथियार डाले। 

You might also like!