CG BIG ACCIDENT : बस्तर संभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पखनार के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक सीधे पिकअप वाहन से जा टकराया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप आगे थी और ट्रक पीछे से आ रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हुई है।








