Breaking

CG: रायपुर–बलौदाबाजार NH चौड़ीकरण अंतर्गत भूमि खरीदी-बिक्री पर से प्रतिबंध हटाया गया

Chhattisgarh 13 November 2025

post

रायपुर। रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) चौड़ीकरण परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर लगी खरीदी-बिक्री की रोक को अब हटा दिया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रायपुर–बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए पहले जिन भूमि खंडों पर अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रस्तावित थी, उन पर भूमि क्रय-विक्रय, नामांतरण और अन्य लेन-देन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। अब परियोजना से संबंधित सर्वे और अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व विभाग ने प्रतिबंध समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।

इस निर्णय के बाद प्रभावित गांवों के किसान और भू-स्वामी अब अपनी जमीनों की खरीदी-बिक्री, बंटवारा या नामांतरण कार्य पहले की तरह कर सकेंगे।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जिन हिस्सों की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है, वहां मुआवजा प्रक्रिया जारी है, जबकि बाकी भूखंडों पर अब कोई रोक नहीं रहेगी। इससे किसानों और निवेशकों को राहत मिलेगी। 


You might also like!