Breaking
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर विधानसभा में बवाल, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को नवा रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर तत्काल चर्चा की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के विरोध में कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नियमों के उल्लंघन के कारण विपक्षी सदस्य स्वतः निलंबित माने गए। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर सरकार के रवैये का विरोध जताया।
विपक्ष का आरोप है कि नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई प्रभावित लोगों के साथ अन्याय है और इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमा गया। मानसून सत्र के आगामी दिनों में भी इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी रहने की संभावना है।







