Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG Assembly : सदन में गूंजा नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला, विपक्ष ने लाया स्थगन

CG Assembly : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बीजापुर के सरकारी छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला गूंजा। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। सभापति ने इसे खारिज कर दिया इससे नाराज होकर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

शून्यकाल के दौरान आज विपक्ष के 33 सदस्यों ने आसंदी को इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव की लिखित सूचना दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस सदस्य भूपेश बघेल, उमेश पटेल, विक्रम मंडावी समेत अन्य सदस्यों ने सदन को बताया कि बीजापुर के गंगालूर में संचालित पोटा केबिन में 3 नाबालिग छात्राएं गर्भवती हैं। ऐसे मामलों को जिम्मेदार अधिकारी छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
बस्तर के पोटा केबिनों में लगातार आदिवासी बच्चियों का शोषण हो रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग विपक्ष ने की। आसंदी पर बैठे सभापति धरमजीत सिंह ने इस पर सरकार का जवाब मांगा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शासन का लिखित उत्तर दिया। सरकार का जवाब आने के बाद सभापति ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इससे नाराज होकर विपक्ष खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।







