Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र संपन्न: दो अहम विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

CG Assembly : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया, जिसके बाद सभापति धरम लाल कौशिक ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। 23 फरवरी से शुरू हुए इस सत्र के दौरान विष्णु देव साय सरकार ने राज्य का एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पारित कराया। सत्र के अंतिम दिनों में दो अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक, धर्मांतरण विरोधी कानून और कर्मचारी चयन मंडल विधेयक बहुमत के आधार पर पारित किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पेश किए गए कर्मचारी चयन मंडल विधेयक का उद्देश्य राज्य की भर्ती परीक्षाओं में होने वाली धांधली और गड़बड़ियों पर लगाम कसना है। वहीं, धर्मांतरण विरोधी विधेयक को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली; विपक्ष द्वारा बहिष्कार किए जाने के बावजूद इसे बिना उनकी मौजूदगी के चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।
सत्र के दौरान राजनीतिक पारा भी काफी गर्म रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर धर्म की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विधेयक के लागू होने की तिथि पर सवाल उठाए। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सदस्य सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश में बदलती डेमोग्राफी को रोकने के लिए यह कानून अनिवार्य था। पूरे सत्र के दौरान कुल 108 घंटे विधायी कार्य हुए, जिसमें विधायकों द्वारा पूछे गए 2924 सवालों में से केवल 86 पर ही सदन के पटल पर विस्तृत चर्चा हो सकी। हालांकि विपक्ष ने कई जनहित के मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन सरकार अपनी रणनीतियों और बहुमत के बल पर विधायी कार्यों को संपन्न कराने में सफल रही।







