Breaking

CG Accident : अनियंत्रित कार अरपा नदी में जा गिरी

Chhattisgarh RRT News Desk 07 January 2026

post

CG Accident : बिलासपुर: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित होते-होते रह गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रपटा रिवर व्यू रोड के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे अरपा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement


घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन सड़क से फिसलते हुए नदी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर मौजूद राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है।

You might also like!