Breaking

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसा: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत, परिवार घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 17 April 2026

post

CG ACCIDENT : रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव के पास हुई।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गर्भवती महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान उमा राठिया के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं।


इस हादसे में महिला के पति और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

You might also like!