Breaking

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 23 February 2026

post

CG Accident : बिलासपुर के घासीपुर के पास सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार (आर्मी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रतनपुर स्थित अग्रवाल क्लॉथ स्टोर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जो संजय पिछले दो दिनों से तबीयत खराब होने के कारण काम पर नहीं जा रहा था। वह इलाज के लिए रतनपुर आया हुआ था और उपचार के बाद वापस लौट रहा था।

Advertisement


 इसी दौरान घासीपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


 

You might also like!