Breaking

CG Accident : तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार, एक युवक की मौत, दो घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 20 April 2026

post

CG Accident : भिलाई। शहर के नेहरू नगर चौक के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार सुपेला निवासी तीन दोस्त—आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह—कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।


हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

You might also like!