Breaking

CG ACCIDENT : बीजापुर में सड़क हादसा: फॉरेस्ट बीट गार्ड की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 07 January 2026

post

CG ACCIDENT : बीजापुर जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के बीच एक और दुखद सड़क दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बीती रात ग्राम पंचायत मुर्किनार के पास हुए हादसे में उसूर विकासखंड के ग्राम पेंकराम में पदस्थ फॉरेस्ट बीट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मृतक की पहचान संदीप राणा के रूप में हुई है, जो बारसूर के ग्राम ऐरपुंड का निवासी था। वर्तमान में वह बीजापुर के आरईएस कॉलोनी में रहकर वन विभाग में बीट गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि संदीप राणा ड्यूटी पूरी करने के बाद देर रात बाइक से पेंकराम से बीजापुर लौट रहा था। इसी दौरान मुर्किनार के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर हादसे का शिकार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद वन विभाग के कर्मचारियों सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


You might also like!