Breaking

CG Accident : छत्तीसगढ़ में मौत बनकर पलटी पिकअप, 3 की मौके पर मौत, 25 से ज्यादा लहूलुहान

Chhattisgarh RRT News Desk 12 March 2026

post

नारायणपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। ओरछा मार्ग पर स्थित झारा घाटी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Advertisement


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि पिकअप पलटने के बाद उसमें सवार यात्री दब गए और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या को देखते हुए अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


पिकअप बनी मौत का रथ

इस हादसे ने एक बार फिर परिवहन विभाग और पिकअप संचालकों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस छोटे से मालवाहक वाहन में 30 से ज्यादा लोग भेड़-बकरियों की तरह भरे हुए थे। नियमों के मुताबिक पिकअप में सवारी ढोना सख्त मना है, लेकिन चंद रुपयों के लालच में पिकअप संचालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।


 आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

झारा घाटी जैसे खतरनाक मोड़ पर क्षमता से अधिक वजन होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोडिंग का यह खूनी खेल बदस्तूर जारी है।


घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 


You might also like!