Breaking

तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: मासूम की दर्दनाक मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था

Chhattisgarh 21 March 2026 (35)

post

छत्तीसगढ़:  जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

मृतक बच्चा अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश भी की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

You might also like!