Breaking

CG ACCIDENT : लापरवाही बनी मौत की वजह, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

Chhattisgarh RRT News Desk 09 January 2026

post

CG ACCIDENT : अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अंबिकापुर शहर के चठिरमा इलाके में लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


मृतक ऑटो चालक बाबूपारा, अंबिकापुर का रहने वाला बताया जा रहा है और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह रोजाना ऑटो चलाकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।

You might also like!