Breaking

CG ACCIDENT : भयावह हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 18 February 2026

post

CG ACCIDENT : बिलासपुर: बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तेली मोड़ के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Advertisement


पेड़ से टकराते ही उड़े परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पीपरतराई से कोटा की ओर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे तेली मोड़ के पास पहुंचे, तीखे मोड़ पर बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा। बाइक सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवकों ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।


पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

You might also like!