Breaking

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 22 January 2026

post

CG ACCIDENT : सकती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के छुहिपाली गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 27 वर्षीय अनूप दास महंत को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


अनूप दास महंत, रायगढ़ के देवरी निवासी, दोपहर के समय बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिट्टी फिलिंग कार्य में लगे ट्रैक्टर की लापरवाही हादसे का कारण बनी।


युवक डभरा स्थित शिवशक्ति एग्रीटेक कार्यालय के ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा और वाहन नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You might also like!