CG ACCIDENT : दुर्ग। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां नंदिनी–जामुल रोड पर अल सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर ही युवक की मौत
हादसे में प्रवीण कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में उसके साथ तीन अन्य युवक भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक नंदिनी से जामुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की जानकारी डायल 112 को दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक युवक की मौत की पुष्टि की गई। जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








