Breaking

CG Accident : बारातियों से भरी इको वैन पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर

Chhattisgarh 09 April 2026 (71)

post

CG Accident : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहे लोगों से भरी एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कुल 8 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement


यह घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में हुई। जानकारी के अनुसार, बारात शक्ति जिले के चंद्रपुर से ओडिशा के विश्वनाथपुर गई थी। शादी समारोह के बाद जब बाराती वापस लौट रहे थे, उसी दौरान तड़के चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


घायलों में आकांक्षा, रूमा, जया, कैलाशा बाई, रामकुमारी, रामबती, उदयराम, कार्तिक मति और वाहन चालक चंद्र मणि शामिल हैं।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को आई नींद की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

You might also like!