Breaking

CG Accident : तिफरा ओवरब्रिज पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी ठोकर

Chhattisgarh RRT News Desk 04 January 2026

post

CG Accident : बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रिज के पास रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने एक्टिवा सवार को जोरदार ठोकर मार दी। जानकारी के मुताबिक, कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ।ठोकर मारने के पश्चात चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल स्कूटी चालक की मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisement


 यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, वहीं सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा कार और एक्टिवा को जब्त कर लिया गया है।


You might also like!