Breaking

CG ACCIDENT: एक पल की चूक और डूब गई स्कॉर्पियो, तीन युवकों की तालाब में दर्दनाक मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 18 January 2026

post

CG ACCIDENT: जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से सटे ग्राम कालीपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कालीपुर स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए हैं।

Advertisement


मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक वाहन की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तालाब की बंड पर बनी सड़क से होते हुए जगदलपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सीधे तालाब में जा गिरी।


हादसे के बाद वाहन के शीशे लॉक हो जाने के कारण चालक सहित दो युवक स्कॉर्पियो के अंदर ही फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से अन्य पांच युवकों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मनीष नेवार को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

You might also like!