Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत; चार घायल

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जब वाहन पोता गांव स्थित शराब भट्ठी के समीप पहुंचा, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। वाहन को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के गृहग्राम कुसमूल में शोक का माहौल है।







