Breaking

'हाउस लॉक्ड' का खतरा: 30 मई तक जनगणना टीम को जानकारी न देने पर बंद घरों की बढ़ेगी मुश्किल

Chhattisgarh 20 May 2026 (18)

post

RRT News- शहर में चल रही जनगणना के दौरान बड़ी संख्या में मकान बंद पाए जा रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों में परिवारों के बाहर जाने के कारण जनगणना कर्मचारियों को कई घरों में ताला लगा मिल रहा है। इस स्थिति से जनगणना टीम की चिंता काफी बढ़ गई है, क्योंकि सही आंकड़े जुटाने में बाधा आ रही है।

Advertisement

​इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से विशेष अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जो लोग बाहर गए हैं, वे 30 मई तक वापस लौटकर अपनी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर डेटा न मिलने पर संबंधित मकानों को आधिकारिक तौर पर ‘हाउस लाक्ड’ श्रेणी में डाल दिया जाएगा।

You might also like!