Breaking
- Education Scam: क्लर्क ने खुद को बनाया लेक्चरर, 8 महीने तक लिया अतिरिक्त वेतन...
- Crime News: पुलिसकर्मी बनकर पिकअप सवारों को रोका, 43 हजार की लूट; फरार दो आरो...
- Healthy Diet Foods: डाइटिंग में बार-बार लगती है भूख तो डाइट में शामिल करें ये...
- Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग से इन राशियों क...
- Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, 8.23 लाख करोड़...
- Cancer Care 2026: छत्तीसगढ़ में कैंसर की रोकथाम और इलाज पर जोर, 5 हजार बेड की...
- Rava Kesari Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया की मशहूर रवा केसरी, स्वाद और खुशब...
- Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: राधा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग, जानें मेष स...
- Raipur Illegal Construction Action: समता कॉलोनी में नक्शे के विपरीत अतिरिक्त ...
- Chhattisgarh Investment News: विकसित छत्तीसगढ़ के लिए निवेश और पर्यटन पर जोर,...
Cancer Care 2026: छत्तीसगढ़ में कैंसर की रोकथाम और इलाज पर जोर, 5 हजार बेड की मेडिसिटी का काम जारी

रायपुर, 19 सितंबर 2026। नवा रायपुर में आयोजित चौथे BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। ‘Restoring Balance to Cancer Care’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में 200 से अधिक राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, उपचार और नई तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज का मनोबल बनाए रखना और परिवार व समाज का भावनात्मक सहयोग भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान प्रभावी उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेषज्ञों से ऐसी तकनीकों और अनुसंधानों पर काम करने का आग्रह किया, जिनसे कैंसर की शुरुआती पहचान और उपचार को अधिक सुलभ बनाया जा सके। राज्य में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार का भी उल्लेख किया गया। आयुष्मान भारत के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए तक और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को 25 लाख रुपए तक उपचार सहायता उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
साय ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है और लगभग 40 हजार लोगों को बीमारी की पहचान के बाद उपचार से जोड़ा गया है। वहीं नवा रायपुर में करीब 100 एकड़ में 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी विकसित की जा रही है। सरकार के अनुसार इसका उद्देश्य प्रदेश में विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं की क्षमता को बढ़ाना है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में कैंसर को नोटिफाई करने का निर्णय लिया गया है, जिससे मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण को मिशन मोड में आगे बढ़ाने की बात भी कही गई। स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से 500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार की आधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन परियोजना का शुभारंभ किया।






