Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
शेयर मार्केट और IPO में बंपर मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये की बड़ी ठगी

RRT News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर बाजार (Share Market) और आईपीओ (IPO) में निवेश कर रातों-रात मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में एक कारोबारी ऑनलाइन ठगों का शिकार हो गया। साइबर जालसाजों ने कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर कुल 84 लाख 63 हजार रुपये की बड़ी रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित कारोबारी की लिखित शिकायत के बाद रायपुर की देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ठगों ने पीड़ित कारोबारी से सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क साधा था। उन्होंने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताते हुए पीड़ित को कुछ फर्जी ऐप्स और ग्रुप्स में शामिल किया, जहां फर्जी प्रॉफिट चार्ट दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद कारोबारी को नामी कंपनियों के आईपीओ में गारंटीड अलॉटमेंट और कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। मुनाफे के इसी जाल में फंसकर कारोबारी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 84.63 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
जब पीड़ित ने अपने जमा किए गए पैसे और उस पर बने मुनाफे को निकालने (Withdraw) की कोशिश की, तो ऐप ने तकनीकी खराबी दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग की, जिससे कारोबारी को ठगी का संदेह हुआ। आरोपियों से संपर्क पूरी तरह टूट जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि डिजिटल फुटप्रिंट्स और बैंक अकाउंट डिटेल्स के जरिए साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।







