Breaking

Budget 2026: जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा, इस बार की सरकार की घोषणाएं!

National RRT News Desk 01 February 2026

post

Budget 2026: नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026 पेश किया, और इसके बाद लोगों की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि उनके लिए कौन सी चीजें सस्ती हुईं और कौन सी महंगी। आइए जानते हैं बजट के बाद बाजार में क्या बदलाव आए हैं।

Advertisement


क्या हुआ सस्ता?

1. खेल कूद के सामान- बजट के बाद, खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे, जिससे इनकी मांग में बढ़ोतरी होगी।

2. दवाएं- कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती हो जाएंगी, साथ ही 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी सस्ती होंगी।

3. बीड़ी- सिगरेट के मुकाबले बीड़ी सस्ती हो गई है।

4. लेदर उत्पाद - चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पाद सस्ते होंगे।

5. मोबाइल और EV बैटरियां- बजट के बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरियां सस्ती हो जाएंगी।

6. बायोगैस मिक्स्ड CNG- CNG भी अब सस्ती हो जाएगी, विशेष रूप से बायोगैस मिश्रित CNG।

7. इलेक्ट्रिक उत्पाद - माइक्रोवेव ओवन और सोलर प्रोडक्ट्स की कीमतें भी घटेंगी।



क्या हुआ महंगा?

शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। स्क्रैप और खनिज की कीमतें महंगी हो गई हैं। फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग भविष्य में व्यापार करने के लिए यह भी महंगा होगा।


इस बजट में जहां सस्ती चीजों की लिस्ट लंबी है, वहीं महंगी चीजों में शराब, खनिज और फ्यूचर ट्रेडिंग का नाम शामिल है। आम आदमी की नजरें इस बजट पर हैं, क्योंकि यह उनके रोज़मर्रा के खर्चों को सीधे प्रभावित करेगा।

You might also like!