रायपुर।
ब्राउन शुगर एवं अफीम के साथ विधि के साथ 03 नाबालिग बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 15.01.26 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह एक्सप्रेस वे रोड स्थित मुक्ति धाम के पास कुछ लड़के मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़कों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास ब्राउन शुगर एवं अफीम पाया गया।
जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *0.80 ग्राम ब्राउन शुगर, 71 ग्राम अफीम तथा प्रकरण से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,51,100/- रूपये* जप्त कर तीनों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 18(बी), 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।








