Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Breaking : गोवा नाइटक्लब आग: मालिक Saurabh Luthra और Gaurav Luthra थाईलैंड में गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे भारत

Breaking : गोवा के अरपोरा में स्थित Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में लगी भीषण आग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में 25 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे मालिक Saurabh Luthra और Gaurav Luthra को थाईलैंड के फुकेट से हिरासत में ले लिया गया है। अब दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा, जहाँ उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा चलेगा।

पुलिस जांच में पता चला कि आग लगने के कुछ घंटों बाद ही दोनों मालिकों ने दिल्ली से फुकेट के लिए फ्लाइट पकड़ ली थी। उनके पासपोर्ट पहले ही भारत सरकार ने सस्पेंड कर दिए थे और Interpol की मदद से Blue Corner Notice जारी किया गया था। इसी कार्रवाई के तहत थाई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि नाइटक्लब के पास आवश्यक फायर NOC, सुरक्षा प्रमाणपत्र और उचित इमरजेंसी एग्जिट नहीं थे। क्लब में उस रात एक फायर शो चल रहा था, जिसमें उपयोग की जा रही आतिशबाज़ी से आग तेजी से फैल गई। संकरे रास्ते और निकास न होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग अंदर फंस गए।
पुलिस ने क्लब के कई मैनेजरों और कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। गोवा पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों को जल्द भारत लाकर अदालत में पेश किया जाएगा और पूरे केस का ट्रायल तेज़ किया जाएगा।







