Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
BREAKING: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट! सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें नई दरें

BREAKING: नई दिल्ली। दुनिया भर में गहराते युद्ध के संकट के बीच भारत सरकार ने आम आदमी की जेब को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (अतिरिक्त उत्पाद शुल्क) में भारी कटौती का ऐतिहासिक फैसला लिया है। गुरुवार को जारी सरकारी आदेश के बाद अब देशभर में ईंधन की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

एक्साइज ड्यूटी में कितनी हुई कटौती?
सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पर ₹10 और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की सीधी कटौती की है। डीजल पर उत्पाद शुल्क अब शून्य (0) कर दिया गया है। यह देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है।
क्यों लिया गया यह अचानक फैसला?
यह फैसला वैश्विक स्तर पर चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते लिया गया है। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' पर नाकाबंदी कर दी है। वैश्विक कच्चे तेल का लगभग 20% हिस्सा (20-25 मिलियन बैरल रोजाना) इसी रास्ते से आता है। सप्लाई रुकने से कच्चे तेल के दाम आसमान छू सकते थे। सरकार ने पहले ही एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है ताकि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आने पर भी भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा न हो।
आम आदमी पर क्या होगा असर?
आपकी कार और बाइक का माइलेज अब आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। डीजल की कीमतें घटने से ट्रकों का किराया कम होगा, जिससे फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान के दाम गिरेंगे।
कब से लागू होंगी नई दरें?
सरकारी आदेश जारी हो चुका है, और उम्मीद है कि आज रात या कल सुबह से सभी पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू हो जाएंगी। हालांकि, वैट (VAT) के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।







