Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
Breaking: चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Breaking: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। शाहदरा स्थित एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका के चलते राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत के छह फ्लैट्स में रखे घरेलू सामान से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
कहां से मिले शव?
अब तक कुल 9 शव बरामद किए जा चुके है, 1 शव पहली मंजिल से, 5 शव दूसरी मंजिल से 3 शव सीढ़ियों की बंद मुमटी से। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों की मुमटी बंद होने के कारण वहां फंसे लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
दिल्ली पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर क्राइम टीम को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बचाव कार्य में सहयोग करें।







