Breaking

BREAKING : गुजरातियों पर बयान को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया खेद, कहा– मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

National 08 April 2026

post

BREAKING :नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों को लेकर दिए अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए उनके चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement


खरगे ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं। गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा।”


उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया, जिससे गलतफहमी पैदा हुई। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


You might also like!