Breaking

BREAKING : मनरेगा की जगह जी राम जी विधेयक पास, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

National 18 December 2025

post

नई दिल्ली। BREAKING : मनरेगा की जगह लाया गया जी राम जी विधेयक लोकसभा में भारी हंगामे के बीच पास हो गया। विपक्षी दल इस विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजने की मांग कर रहे थे, लेकिन स्पीकर ने कहा कि इस पर पहले ही पर्याप्त चर्चा हो चुकी है।

Advertisement


विधेयक के पास होते ही विपक्षी सांसदों ने सदन के बीच में आकर विरोध किया। इस दौरान कुछ सांसदों ने बिल की प्रतियां भी फाड़ दीं। इस पर नाराजगी जताते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जनता ने सांसदों को कागज फाड़ने के लिए संसद में नहीं भेजा है।


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके के टीआर बालू और सपा के धर्मेंद्र यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने विधेयक का विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाना गलत है और इससे राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


वहीं, विधेयक के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का माध्यम बन गया था। उन्होंने कहा कि नया कानून सभी से चर्चा के बाद लाया गया है। अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

You might also like!