Breaking

अवैध प्लॉटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, बोरियाखुर्द में 2 एकड़ जमीन पर बनी मुरम सड़क जेसीबी से तोड़ी

Chhattisgarh RRT News Desk 02 July 2026

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-10 के वार्ड क्रमांक 54 स्थित बोरियाखुर्द में लगभग 2 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगा दी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से बनाई गई अवैध मुरम सड़क को काट दिया और प्लॉटिंग स्थल तक जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

Advertisement

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-10 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि के वास्तविक स्वामी की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार कार्यालय को पत्र भेजा गया है। भूमि स्वामित्व की पुष्टि होने के बाद संबंधित अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।

You might also like!