Breaking

भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बाद राजापुर SDM (नायब तहसीलदार) तुषार मानिक हटाए गए, मंचा प्रशासनिक हड़कंप

Chhattisgarh 06 June 2026 (47)

post

CG News- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामकुमार टोप्पो पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाने वाले राजापुर के नायब तहसीलदार (कार्यवाहक एसडीएम) तुषार मानिक को पद से हटा दिया गया है। शासन-प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में इस विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से भारी घमासान मचा हुआ था, जिसके बाद अब प्रशासनिक स्तर पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जिला मुख्यालय किए गए अटैच

सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार तुषार मानिक को राजापुर उप तहसील के प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें आगामी आदेश तक अंबिकापुर स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। इसके साथ ही, राजापुर उप तहसील का सुचारू कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए वहां का अतिरिक्त प्रभार अन्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंप दिया गया है। इस आदेश के बाद से ही जिले के प्रशासनिक हलकों में हलचल काफी तेज हो गई है।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजापुर उप तहसील में एक राजस्व मामले को लेकर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और तुषार मानिक के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अधिकारी ने विधायक पर हाथापाई और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी ओर, विधायक पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अधिकारी पर जनता के काम न करने और लापरवाही बरतने की बात कही थी। इस हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद अधिकारी को हटाए जाने के फैसले को लेकर अब कर्मचारी संगठनों और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं।

You might also like!