कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर वाहन से युवक को कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने कैंपर वाहन से युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, वहीं पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

_m (1).webp)





