Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
बिलासपुर रेल हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 11 की गई जान... 20 घायल; कई घंटे बाद परिचालन बहाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और 20 लोग घायल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बुलेटिन के मुताबिक बिलासपुर स्टेशन के समीप दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए हैं। रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आशंका है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल नजरअंदाज कर दिया, जिससे हादसा हुआ। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया, टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।







