Breaking

Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, कोरबा की युवती की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh 17 November 2026 (9)

post

बिलासपुर, 17 नवंबर 2026। ​बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती वाहन से उछلकर दूर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

​तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिफरा के यदुनंदन नगर निवासी दिशा मनहर (21 वर्ष), पुत्री भवानी मनहर, सोमवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच अपनी एक्टिवा से श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी।

  • ​इसी दौरान वाहन की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
  • ​टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिशा वाहन से उछलकर सड़क पर जा गिरी।
  • ​सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

​ पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

​घटना की खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स (SIMS) अस्पताल भेज दिया है। इस दुर्घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You might also like!