Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Bilaspur Crime Update: अधिवक्ता पर दबंगों का जानलेवा हमला — लड़की को कार में ले जाने पर बवाल*


Bilaspur Crime: अधिवक्ता पर चाकू से हमला, लड़की को कार में ले जाने की बात पर भिड़ंत | 307 केस दर्ज
*Bilaspur Crime Update | Advocate Attack Case | Chaku Hamla Bilaspur | 307 IPC*
बिलासपुर में एक अधिवक्ता पर दबंग युवकों द्वारा चाकू और बाइक से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की को कार में ले जाने की बात पर रोककर पहले गाली-गलौज, फिर चाकू से हमला किया गया। अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला?
नर्मदा नगर निवासी *अधिवक्ता शिवांश पाराशर* 8 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे अपनी एक परिचित युवती के साथ शांति नगर से कोनी की ओर जा रहे थे। नेहरू नगर स्थित चड्ढा बाड़ी के पास एक कार ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली।
कार रुकते ही *कान्हा उपाध्याय* और *निमित दुबे* अधिवक्ता से लड़की को कार में घुमाने की बात पर बहस करने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
*बुलेट चढ़ाने की कोशिश, फिर चाकू से हमला*
इसी बीच *राजवीर बाबरा* बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और अधिवक्ता पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। अधिवक्ता ने बाइक पकड़ ली, जिससे वह गिर गया। उठते ही उसने धारदार चाकू से अधिवक्ता के गले के पीछे, कमर और चेहरे के पास कई वार कर दिए। अन्य साथी भी पत्थरों से हमला करते रहे।
जान बचाकर पहुंचे थाने, 307 सहित FIR दर्ज
हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बाद में उन्होंने अपने दोस्तों को सूचना दी और *सिविल लाइन थाने* जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने *राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे* के खिलाफ
*धारा 307, 294, 323, 506, 34 IPC* के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश जारी है।







