Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे 220 यात्रियों को कराया भोजन

बीजापुर, 27 सितंबर 2026। भैरमगढ़ के पास नेलसनार क्षेत्र में बाढ़ के कारण नेशनल हाईवे अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हुआ। मार्ग बंद होने के कारण कई यात्री रास्ते में फंस गए। ऐसे में जिला प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए फंसे यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की।

26 सितंबर को दिन के समय करीब 150 यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि रात में लगभग 70 मुसाफिरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। बाढ़ के बीच लंबे समय तक मार्ग में फंसे लोगों के लिए प्रशासन की इस पहल से उन्हें काफी राहत मिली।
कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, तहसीलदार और मैदानी अमला लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। जरूरत के अनुसार बाढ़ प्रभावित और फंसे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन न करें। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम एवं सड़क की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें।







